निदेशालय गोपालन विभाग जयपुर के अधिकारियों ने सरवाड़ क्षेत्र की गौशालाओं का किया निरीक्षण
सरवाड़- गोपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं व विभाग द्वारा दी जा रही अनुदान राशि के उपयोग के निरीक्षण हेतु गोपालन विभाग के निर्देशक 
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 20, 2025 • 8:08 AM IST
Share This Story
सरवाड़- गोपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं व विभाग द्वारा दी जा रही अनुदान राशि के उपयोग के निरीक्षण हेतु गोपालन विभाग के निर्देशक हनुमान सहाय नागा, द्वारा गठित टीम के सदस्य डॉक्टर अशोक कुमार सुवालका संयुक्त निदेशक व रजिस्टरार गौशालाएं तथा डॉक्टर अनिल कौशिक संयुक्त निदेशक प्लान ने क्षेत्र की गौशालाओ का निरीक्षण किया इस दौरान गौशाला में संधारित गोवंश के पालन पोषण व गौशाला में साफ सफाई, चारा पानी आदि का निरीक्षण किया। प्रज्ञा जैन गौशाला के निरीक्षण में गौशाला प्रबंधन अच्छा कार्य कर रहा है, गौशाला में साफ सफाई व गौवंश के भरण पोषण की समुचित व्यवस्था की जा रही है।

गौशाला के अध्यक्ष तेज सिंह पानगड़िया ने गौशाला की व्यवस्था वह सघन वृक्षारोपण की जानकारी दी । नंदी गौशाला सरवाड़ के निरीक्षण के दौरान गौशाला को ब्लॉक स्तरीय नंदी गौशाला हेतु स्वीकृत एक करोड़ 57 लाख की राशि के कार्य आदेश जारी करने हेतु संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग अजमेर से विस्तृत चर्चा की गई। जिससे की योजना का लाभ मिल सके। रिपोट: शिवशंकर वैष्णव
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago