नदी की रेत से निकली दिव्य मूर्ति, ग्रामीणों ने श्रद्धा के साथ देव नारायण मंदिर में रखी गई प्रतिमा
केकड़ी। केकड़ी के समीप मीणों का नयागांव में खारी नदी से रेत भरते समय एक प्राचीन मूर्ति मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह मूर्ति भगवान विष्ण
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 03, 2025 • 3:28 AM IST
Share This Story
केकड़ी। केकड़ी के समीप मीणों का नयागांव में खारी नदी से रेत भरते समय एक प्राचीन मूर्ति मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह मूर्ति भगवान विष्णु की हो सकती है। मूर्ति के मिलने की खबर गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और श्रद्धा भाव से पूजन-अर्चन किया। स्थानीय निवासियों ने आपसी सहमति से इस मूर्ति को भगवान देव नारायण मंदिर में स्थापित कर दिया, जहां अब भक्तगण दर्शन के लिए आ रहे हैं। ग्रामीणों का मानना है कि यह मूर्ति ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की हो सकती है।

हालांकि, इस मूर्ति की प्रामाणिकता को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुरातत्व विभाग को इसकी सूचना दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। मूर्ति मिलने की खबर के बाद क्षेत्र में धार्मिक आस्था का माहौल बन गया है। बड़ी संख्या में ग्रामीण भगवान के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों का मानना है कि इस मूर्ति के मिलने से गांव में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।गांव के बुजुर्गों का कहना है कि खारी नदी के आस-पास कभी प्राचीन मंदिर हुआ करते थे और यह मूर्ति शायद उन्हीं में से किसी का हिस्सा हो सकती है। कुछ लोगों का मानना है कि यह मूर्ति ऐतिहासिक धरोहर भी हो सकती है, जिसकी जांच की जानी चाहिए।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago