नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार टॉप-10 अपराधी दबोचा
पुलिस थाना केकड़ी शहर द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दो माह से फरार चल रहे थाने के टॉप-10 अपराधियों में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 02, 2025 • 2:44 AM IST
Share This Story
पुलिस थाना केकड़ी शहर द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दो माह से फरार चल रहे थाने के टॉप-10 अपराधियों में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी श्योराजमल, वृताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी कुसुमलता के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

प्रकरण में मुखबिर से मिली विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी सुभाष कीर (उम्र 27 वर्ष), निवासी अलेक्जेंडरपुरा (झंडेलपुरा), थाना नासिरदा, जिला टोंक को डिटेन किया और पूछताछ के बाद विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
21 मई 2025 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दी थी कि आरोपी उसकी नाबालिग भतीजी को अपहरण कर ले गया है और उसके साथ गलत काम कर सकता है। रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
गिरफ्तारी में थानाधिकारी कुसुमलता सहित पुलिसकर्मी रामराज, पंकज, राजेन्द्र और तेजमल की भूमिका रही। आरोपी से पूछताछ जारी है। थाना पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में विश्वास व अपराधियों में भय का माहौल बना है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago