नायकी में ग्रामीण सेवा शिविर का सफल आयोजन, ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ
पं.स.केकड़ी क्षेत्र में ‘ग्रामीण सेवा शिविर’ का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि पंचायत समिति केकड़ी के प्रधान होनहार सिंह राठौड़ उपस्थित रहे। शिव
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 03, 2025 • 6:52 AM IST
Share This Story
पं.स.केकड़ी क्षेत्र में ‘ग्रामीण सेवा शिविर’ का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि पंचायत समिति केकड़ी के प्रधान होनहार सिंह राठौड़ उपस्थित रहे। शिविर का संचालन उपखंड अधिकारी केकड़ी दीपांशु सांगवान के निर्देशन और विकास अधिकारी दिशी शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में तैयारी और व्यवस्थाओं का निरीक्षण अतिरिक्त विकास अधिकारी महेंद्र सिंह राठौड़ एवं नायब तहसीलदार भोपाल सिंह मीणा ने किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया और त्वरित समाधान प्रदान किया गया। प्रॉपर्टी कार्ड का वितरण और पट्टों का नवीनीकरण कराया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को मार्गदर्शन और जांच की सुविधा दी गई। TB मरीज़ को पोषण किट उपलब्ध कराया गया। राजस्व और कृषि विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।कृषि विभाग द्वारा बीज मिनी कीट वितरित किए गए
इस अवसर पर कुल 25स्वामित्व कार्ड वितरित, मुख्यमंत्री विशकर्मा पेंशन आवेदनों पर कार्रवाई, तथा आधार सीडिंग और e-KYC कार्य सम्पन्न किए गए। शिविर में प्रशासक लाभ चंद बलाई ने चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की, वहीं ग्राम विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार चौधरी कनिष्ठ सहायक अमर चंद ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago