नव दिवसीय संगीतमय राम कथा का शुभारंभ
केकड़ी- आज केकड़ी के भूरा धाम राजपुरा रोड पर नव दिवसीय संगीतमय राम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। यह धार्मिक आयोजन 10 नवंबर तक चलेगा। आज के कार्यक्रम की शुरुआत घं
Govind Vaishnav
Chief Editor
Nov 02, 2024 • 6:50 AM IST
Share This Story
केकड़ी- आज केकड़ी के भूरा धाम राजपुरा रोड पर नव दिवसीय संगीतमय राम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। यह धार्मिक आयोजन 10 नवंबर तक चलेगा। आज के कार्यक्रम की शुरुआत घंटाघर से भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें बैंड-बाजों, घोड़े और बग्गी के साथ कथा वाचक धर्मराज महाराज अयोध्या धाम से आए।

इस धार्मिक यात्रा में यजमानों ने महाराज को विशेष सम्मान के साथ कथा सल तक पहुंचाया। यजमान रामबाबू, मदनलाल जी मेवाड़ा, कमलेश साहू, ओमप्रकाश साहू, और मुख्य यजमान बाबूलाल तेली के साथ दीपक शर्मा, राहुल शर्मा, राकेश कुमार पारीक, दीपक पारीक ने इस आयोजन की व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कथा वाचक धर्मराज महाराज ने भक्तों को राम कथा का महत्व समझाते हुए कहा कि इस कथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा मिलती है। आयोजन के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और भक्ति भाव से कथा का श्रवण किया।


नव दिवसीय यह कथा केकड़ी में धार्मिक माहौल बना रही है और प्रत्येक दिन भक्तों के लिए आध्यात्मिक ज्ञान का अनुभव लेकर आएगी।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
3 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
6 days ago