नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी के सर्जरी विभाग एवम अरोडा आई हॉस्पिटल, केकड़ी के संयुक्त तत्वावधान से नि:शुल्क नेत्र रोग परामर्श शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन&
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 10, 2024 • 4:50 AM IST
Share This Story
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी के सर्जरी विभाग एवम अरोडा आई हॉस्पिटल, केकड़ी के संयुक्त तत्वावधान से नि:शुल्क नेत्र रोग परामर्श शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। संस्था के प्राचार्य महोदय डॉ पुनीत आर शाह के नेतृत्व में डॉ. नीता शर्मा (विभागाध्यक्ष एवम एसोसिएट प्रोफेसर, सर्जरी विभाग) तथा डॉ. स्वाति शर्मा (सहायक प्रोफेसर, सर्जरी विभाग) ने मुख्य भूमिका निभाते हुए शिविर का संचालन किया ।

शिविर में डॉ. कंचन अटोलिया (सहायक प्रोफेसर, प्रैक्टिस ऑफ मेडिसिन विभाग) और डॉ. मीनाक्षी झंगिनिया (आर. एम. ओ.) ने अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की तथा मरीजों को चिकित्सा परामर्श दिया। नर्सिंग कर्मी युधिष्ठिर पारीक व बिशन सिंह ने रजिस्ट्रेशन एवम दवा वितरण किया व सहायक कर्मचारी अमित मीणा ने अपना सहयोग दिया। शिविर में नि:शुल्क होम्योपैथिक आई ड्रॉप एवम दवाइयां प्रदान कीं गई , जिससे केकड़ी के आम जन को लाभ मिला। शिविर में 224 मरीजों की मशीनों से आंखों की जांच कर उचित उपचार प्रदान किया गया।

शिविर में डॉ अभिषेक सराफ (नेत्र रोग विशेषज्ञ) के नेतृत्व में ऑप्टोमेट्रिस्ट रमेश जी बैन और देवकीनंदन नागरा ने नेत्र परीक्षण कर अपनी सेवाएँ दीं, साथ ही ऑप्टिशियन इमरान शेख ने भी अपने महत्वपूर्ण योगदान से इस शिविर को सफल बनाया। अरोडा आई हॉस्पिटल की पूरी टीम ने अपने बहुमूल्य समय और सेवाओं के माध्यम से इस शिविर को सफल बनाया। अंत में, प्रिंसिपल डॉ. पुनीत आर. शाह ने सभी टीम सदस्यों का धन्यवाद किया और भविष्य में भी ऐसे उपयोगी शिविरों के आयोजन के लिए प्रेरित किया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago