नशे का आदी युवक जिला चिकित्सालय केकड़ी से बाइक चुराकर हुआ फरार, अब जेल में
केकड़ी शहर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक बरामद की है। शहर थाना अधिकारी कुसुमलता मीण
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 23, 2025 • 8:13 AM IST
Share This Story
केकड़ी शहर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक बरामद की है। शहर थाना अधिकारी कुसुमलता मीणा ने बताया कि फरियादी रामअवतार निवासी बघेरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 मई को उसने अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल जिला अस्पताल के बाहर खड़ी की थी, जो कुछ देर बाद गायब मिली। रिपोर्ट पर बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

थाना प्रभारी कुसुमलता मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आस-पास के करीब 100 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिस पर बघेरा निवासी 24 वर्षीय विकास राव को डिटेन कर पूछताछ की गई। पूछताछ में विकास ने नशे की लत के चलते बाइक चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद कर ली गई है। पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्योराजमल मीणा और वृताधिकारी हर्षित शर्मा के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी कुसुमलता मीणा के साथ मदन लाल, पवन कुमार और महेश कुमार शामिल रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago