नशे के कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई जारी, सराना थाना पुलिस को बड़ी सफलता
केकड़ी। पुलिस थाना सराना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक खरीदार को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी शोराजमल मीणा एवं वृत्ताधिकारी हर्षित शर्म
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 29, 2025 • 1:40 AM IST
Share This Story
केकड़ी। पुलिस थाना सराना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक खरीदार को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी शोराजमल मीणा एवं वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के निकट पर्यवेक्षण में थाना सराना पुलिस ने कार्रवाई की। थानाधिकारी उगमाराम के नेतृत्व में गठित टीम ने एनडीपीएस एक्ट थाना भिनाय में वांछित और बीएनएसएस की धारा 193(9) में फरार चल रहे आरोपी जुगनू उर्फ आशिक अली पुत्र हैदर अली (उम्र 50 वर्ष), निवासी बस स्टैंड के पास भिनाय जिला अजमेर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध स्मैक की खरीद-फरोख्त में सक्रिय नेटवर्क का हिस्सा रहा है और काफी समय से गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था। आरोपी से पूछताछ कर अवैध स्मैक सप्लाई के स्रोत, नेटवर्क के अन्य सदस्यों एवं सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। कार्रवाई में उप निरीक्षक उगमाराम, हनुमान, रामनिवास और सुरेश कुमार शामिल थे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago