नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
केकड़ी- पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बसंल के सुपरविजन में विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना सावर क्षैत्र में अवैध मादक पदार्थ नशे की रोकथाम हेतू आपराधिक गतिविधियो
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 01, 2024 • 7:35 AM IST
Share This Story
केकड़ी- पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बसंल के सुपरविजन में विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना सावर क्षैत्र में अवैध मादक पदार्थ नशे की रोकथाम हेतू आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू थानाधिकारी सावर व जिला स्पेशल टीम केकडी द्वारा अवैध मादक प्रदार्थो के विरूद्व कार्यवाही करते हुये अभियुक्त रघुवीर सिंह के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मेक 1.56 ग्राम बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अनुसंधान थानाधिकारी पुलिस थाना केकडी सदर द्वारा किया जा रहा है।

31 मई 2024 को को मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति 60–62 साल का पेंट शर्ट पहने हुए सांसी बस्ती की तरफ से बस स्टेण्ड की तरफ आ रहा है जिसके पास अवैध मादक पदार्थ स्मैक होने की सूचना पर सांसी बस्ती की तरफ से आता नजर आया आदि इतला पर थानाधिकारी सावर मय जिला स्पेशल टीम के मोके पर पहुचे तो व्यक्ति पुलिस जाप्ता को देखकर भागने की कोशीश की, जिसे पकडकर नाम पता पुछा तो अपना नाम रघुवीर सिंह पुत्र प्रभुलाल जाति सांसी उम्र 60 साल निवासी सांसी बस्ती सावर पुलिस थाना सावर होना बताया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मेक बेचने हेतु रखी थी । जिसे कब्जे पुलिस लेकर वजन किया गया तो 1.56 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मेक होना पाया गया, व स्मेक बेचने हेतु पुडिया बनाने के कागज के टुकडे भी मिले, जिन्हे बरामद किया जाकर मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया ।

पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल, रामचन्द्र सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, हर्षित शर्मा पुलिस उप अधीक्षक के सुपरविजन में विशेष अभियान के तहत पुलिस कार्यवाही टीम में सुमन चौधरी उ नि थानाधिकारी पुलिस थाना सावर, राजेश कुमार, प्रतापसिंह, महेन्द्र , प्रहलाद, राहुल, गोपाल की सराहनीय भूमिका रही।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago