पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया
22 जुलाई 2024, केकड़ी-प्रधानाचार्य रामेश्वर चौहान ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर पवन सिंहल की अध्यक्षता में विद्यालय के पूर्व भैया बहिनों द्वारा मा
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 20, 2024 • 5:16 AM IST
Share This Story
22 जुलाई 2024, केकड़ी-प्रधानाचार्य रामेश्वर चौहान ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर पवन सिंहल की अध्यक्षता में विद्यालय के पूर्व भैया बहिनों द्वारा मां शारदा के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व भैया आशुतोष सिंह चारण , रवि पंवार , हर्ष राठी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि गुरु के बिना शिष्य का कोई महत्व नहीं है। इस विद्यालय में मिले संस्कारों से हमारा चरित्र निर्माण हुआ है।गुरु के द्वारा बताए मार्ग पर चलकर हम देश के श्रेष्ठ नागरिक, अच्छे समाज सेवक तथा श्रेष्ठ कार्यकर्ता बना सकते हैं। गुरु जी के दिए गए उपदेशों को अपना कर हम अपना जीवन श्रेष्ठ बना सकते हैं।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आचार्य देवेंद्र कुमार पारीक ने अपने उद्बोधन में बताया कि गुरु हमें अज्ञान से ज्ञान की ओर तथा अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। मनुष्य का प्रथम गुरु उसकी मां होती है। गुरु को साक्षात परम ब्रह्म के समान माना गया है। गुरु के द्वारा बताए गए मार्ग को अपना कर मनुष्य मोक्ष प्राप्त कर सकता है। वेदव्यास जी ने वेदों को लिपिबद्ध किया था। कार्यक्रम में दैविक लखोटिया , ऐश्वर्य शर्मा , प्राची बारवाल,दिव्या आदि भैया बहिनों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में आए हुए सभी पूर्व भैया बहिनों का परिचय प्रधानाचार्य रामेश्वर चौहान ने करवाया। कार्यक्रम में बालिका प्रभारी गीता प्रजापति ने गुरु शिष्य परंपरा का महत्व बताया तथा कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की।कार्यक्रम के अंत में पूर्व विद्यार्थियों द्वारा आचार्य दीदी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में आशीष जैन, चरण सिंह चौधरी, अभिनव वैष्णव, शीतल जैन, हितेश जैन, डिंपल भाटी, योगिता प्रजापति , एंजल जांगिड़ ,वंशिका मीणा, पलछिन कांदलोत,प्रिया गुर्जर ,पूजा माली , परी जैन ,तनिष्का हावा, टीना मीणा , अंतिमा तोषनीवाल ,भूपेंद्र सिंह ,सुमन सेन, निशा मीणा आदि पूर्व भैया बहिन भी उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन आचार्य लादूराम रेगर ने किया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago