पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह
केकड़ी। पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 05, 2025 • 4:50 AM IST
Share This Story
केकड़ी। पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर की गई। प्रबंध समिति सचिव राजेश शर्मा ने अतिथियों का परिचय कराया। मुख्य वक्ता किशन गोपाल कुमावत (क्षेत्रीय सह कोषाध्यक्ष) ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन शिक्षा को समर्पित रहा और शिक्षक समाज का मार्गदर्शक एवं मानक है। उन्होंने भगिनी निवेदिता और दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर सुजाता सिंह के जीवन से प्रेरक प्रसंग साझा किए।आचार्य दीपक कुमार शर्मा ने कहा कि जैसे लोहा पारस के स्पर्श से सोना बनता है, वैसे ही शिक्षक के मार्गदर्शन से विद्यार्थी आदर्श नागरिक बनते हैं। इस अवसर पर पूर्व छात्र लक्ष्मीनारायण माली ने कविता प्रस्तुत की, वहीं यश यादव और मुस्कान धाकड़ ने विचार व्यक्त किए।

प्रबंध समिति की ओर से सभी शिक्षकों को बैग, पेन और अर्पणा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही 10वीं, 8वीं और 5वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले शिक्षकों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति अध्यक्ष बिरदी चंद वैष्णव ने की और सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जसवंत सिंह, अरविंद गर्ग, सदस्य कृष्ण गोपाल पांडे, हरिराम चौधरी, भंवर लाल जांगिड़, डॉ. पवन कुमार सिंघल, विनोद कुमार जैन, श्याम कुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आचार्य बजरंग लाल धाकड़ ने किया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago