पटेल आदर्श विद्या निकेतन में मातृ सम्मेलन का आयोजन: माताओं की भूमिका और संस्कारों पर चर्चा
केकड़ी- अजमेर रोड़ स्थित पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में मातृ सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्या भारती संस्थान क
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 06, 2024 • 5:49 AM IST
Share This Story
केकड़ी- अजमेर रोड़ स्थित पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में मातृ सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्या भारती संस्थान की योजनानुसार किया गया। मुख्य अतिथि और वक्ताओं ने मां की महत्ता और बच्चों के विकास में उनकी भूमिका पर जोर दिया।मुख्य वक्ता गिरिजा नायक ने अपने भाषण में बताया कि मां परिवार की धूरी होती हैं और बच्चे के जीवन पर उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने भारतीय संस्कृति के महत्व को रेखांकित किया और फास्ट फूड और मोबाइल के दुष्प्रभावों पर चर्चा की। उन्होंने विभिन्न महान हस्तियों की माताओं से मिली शिक्षाओं के उदाहरण दिए।

डॉ. प्रीति भट्ट ने मां को बच्चे की पहली गुरु बताया और बच्चों के नैतिक और सांस्कृतिक विकास में उनकी भूमिका पर जोर दिया।कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, खेल, और लक्की ड्रा जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसमें कई माताओं ने भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन आचार्या सुमन सैन ने किया और अंत में सभी माताओं ने विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।





Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago