पैतृक भूमि के नामांतरण के बदले रिश्वत: पटवारी एसीबी के जाल में फंसा
केकड़ी- भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) अजमेर इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरवाड़ तहसील के सनोदिया पटवार हल्के के पटवारी मुकेश चौधरी को 8 हजार रुपये रिश्
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 02, 2025 • 6:05 AM IST
Share This Story
केकड़ी- भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) अजमेर इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरवाड़ तहसील के सनोदिया पटवार हल्के के पटवारी मुकेश चौधरी को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर की गई।

एसीबी महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने जानकारी दी कि हेल्पलाइन नंबर 1064 पर एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी पैतृक कृषि भूमि का नामांतरण खोलने के एवज में पटवारी मुकेश चौधरी ने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की और उसे परेशान कर रहा था। शिकायत का सत्यापन करने के बाद, एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद और उप अधीक्षक रूपसिंह के नेतृत्व में टीम ने ट्रैप ऑपरेशन किया। कार्रवाई के दौरान, मुकेश चौधरी को परिवादी से 8 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। ACB की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम जांच शुरू कर दी गई है।
एसीबी की अपील
एसीबी ने जनता से अपील की है कि यदि किसी भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा रिश्वत की मांग की जाती है, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराएं।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago