पोती ने चुराए दादा के 90 लाख, मनाली में खूब किया सैर सपाटा; पकड़ में ऐसे आई
भीलवाड़ा- हरनी गांव में 90 लाख रुपये की चोरी की घटना का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें चोरी करने वाला कोई और नहीं बल्कि पीड़ित की पोती ही निकली। बकसू जाट के लॉकर स
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 28, 2024 • 8:13 AM IST
Share This Story
भीलवाड़ा- हरनी गांव में 90 लाख रुपये की चोरी की घटना का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें चोरी करने वाला कोई और नहीं बल्कि पीड़ित की पोती ही निकली। बकसू जाट के लॉकर से उनकी पोती पूजा चौधरी ने 90 लाख रुपये चुरा लिए। चोरी के पाप से बचने के लिए उसने 1 लाख रुपये खाटू श्याम मंदिर में दान कर दिए और शेष रकम से विभिन्न ऐशो-आराम किए।

डिप्टी अशोक जोशी ने बताया कि जब पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू की, तो कॉल डिटेल और गहन पूछताछ के आधार पर पता चला कि रिश्ते की पोती पूजा चौधरी इस वारदात में शामिल थी। पूजा चौधरी के साथ भीलवाड़ा के सुरेश जाट और नारायण जाट भी इस चोरी में शामिल पाए गए। इन्होंने चोरी के रुपये हंस राज जाट के घर छुपाए थे। पुलिस की सख्त पूछताछ में सभी ने 90 लाख रुपये की चोरी करने की बात कबूल कर ली। चोरी के रुपये से पहले खाटू श्याम मंदिर में 1 लाख रुपये दान किए गए, फिर 1.5 लाख रुपये की कार खरीदी गई और बाकी रुपये से कुल्लू-मनाली की यात्रा की गई।

अब पुलिस ने पूजा चौधरी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी के 82 लाख रुपये और कार बरामद कर ली है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि पूजा चौधरी को पता था कि बकसू जाट ने हाल ही में जमीन बेचकर 90 लाख रुपये लॉकर में रखे हैं। रात को सोते समय अपनी दादी की चाबी निकालकर पूजा ने ये रुपये चुरा लिए थे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago