प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के लाभार्थियों को मिलेगा सम्मान
केकड़ी, 23 दिसंबर- प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सौर ऊर्जा कनेक्शन लेने वाले लाभार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए राजस्थान राज्य सरकार द्वारा 24 दिसं
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 23, 2024 • 8:21 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 23 दिसंबर- प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सौर ऊर्जा कनेक्शन लेने वाले लाभार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए राजस्थान राज्य सरकार द्वारा 24 दिसंबर 2024 को केकड़ी जिला मुख्यालय के नगर परिषद रंगमंच में पुरस्कार वितरण और जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें लाभार्थियों को इंडक्शन हीटर देकर सम्मानित किया जाएगा।

सहायक अभियंता अ.वि.वि.नि.लि. के अनुसार इस शिविर का उद्देश्य सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना और लोगों को सोलर पैनल की स्थापना के फायदे समझाना है। शिविर में उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाने पर सरकार द्वारा दी जाने वाली छूट और लोन की सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
यह आयोजन न केवल सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत के प्रति जागरूकता फैलाने का भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है। सभी इच्छुक नागरिकों से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago