प्रॉपर्टी मंदी के बीच फल-फूल रहा अवैध कॉलोनियों का कारोबार, खातेदारों की कृषि भूमि पर अवैध प्लॉटिंग, नगर परिषद ने की कार्रवाई शुरू
केकड़ी शहर में प्रोपर्टी बाजार में मंदी के बावजूद कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियों का कारोबार लगातार फल-फूल रहा है। इन कॉलोनियों में बिना अनुमति के अवैध तरीके से
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 23, 2025 • 8:40 AM IST
Share This Story
केकड़ी शहर में प्रोपर्टी बाजार में मंदी के बावजूद कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियों का कारोबार लगातार फल-फूल रहा है। इन कॉलोनियों में बिना अनुमति के अवैध तरीके से निर्माण भी हो रहा है। कॉलोनाइजर लोगों को सस्ते भूखंड का लालच देकर बिना रजिस्ट्री के ही पॉवर ऑफ अटॉर्नी पर भूखंड बेच रहे हैं। नगरपरिषद ने इसको लेकर सार्वजनिक नोटिस जारी कर ऐसी कॉलोनियों में भूखंड नहीं खरीदने के प्रति लोगों को आगाह किया है। अधिकारियों के मुताबिक कॉलोनाइजर खातेदारों ने अवैध रूप से कृषि भूमि पर कॉलोनियां काट रहे हैं

अवैध कॉलोनी को लेकर नगर परिषद सख्त, श्री खाटूश्याम नगर को जारी किया नोटिस
केकड़ी- नगर परिषद आयुक्त ने अजमेर-भीलवाड़ा रिंग रोड़ पर स्थित श्री खाटूश्याम नगर केकड़ी को नोटिस जारी किया, जिसका खसरा नंबर- 742/738 है आयुक्त ने एटीपी संजय सारस्वत को दिए सर्वे एव जांच के निर्देश, आयुक्त का कहना है कि सर्वे की रिपोर्ट आने पर एक्शन लिया जाएगा।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago