पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन
केकड़ी, 22 दिसंबर : पी.एम. श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी के मिशन लाइफ यूथ एंड इको क्लब एवं राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के संयुक्त तत्वावधान
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 22, 2025 • 5:34 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 22 दिसंबर : पी.एम. श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी के मिशन लाइफ यूथ एंड इको क्लब एवं राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और स्वच्छता को लेकर पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली को अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विष्णु शर्मा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल लाल रेगर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में इको क्लब प्रभारी देवेंद्र धांधोलिया एवं राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रभारी शंकर लाल रेगर के साथ विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली नगर पालिका क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नारों के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकाली गई, जहां विद्यार्थियों ने आमजन को स्वच्छता अपनाने एवं प्लास्टिक का सीमित उपयोग करने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी पारस जैन, प्रभारी विनोद जैन, व्याख्याता सांवरा गुर्जर, नंदकिशोर गुर्जर, गुलाबचंद बलाई, प्रेमचंद खटीक सहित समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago