पर्यावरण स्वीकृति के लिए जनसुनवाई आयोजित
केकड़ी , 21अक्टूबर। पर्यावरण स्वीकृति को लेकर केकड़ी तहसील के लसाडिया ग्राम के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में सोमवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर चंद्रशेखर भंडारी
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 21, 2024 • 7:33 AM IST
Share This Story
केकड़ी , 21अक्टूबर। पर्यावरण स्वीकृति को लेकर केकड़ी तहसील के लसाडिया ग्राम के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में सोमवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर चंद्रशेखर भंडारी की अध्यक्षता में राजस्थान राज्य प्रदूषण मंडल किशनगढ़ के तत्वावधान में जनसुनवाई आयोजित हुई। अतिरिक्त जिला कलक्टर भंडारी की अध्यक्षता में जिले के एकलसिंघा ग्राम पंचायत क्षेत्र में मैसर्स संजय भारद्वाज की स्टोन माइंस में पर्यावरण स्वीकृति के लिए जनसुनवाई आयोजित की गई।जनसुनवाई में पंचायत के ग्रामीणों ने माइंस से निकलने वाली खराब मिट्टी को लीज वाली जमीन पर ही डालने, पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था करने, आम रास्तों पर माइंस की गाड़ियों से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए अलग से बजट सुरक्षित रखने पर चर्चा की ।

जन सुनवाई के दौरान क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी ने माइंस के शुरू होने से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी दी। मैसर्स संजय भारद्वाज कंपनी के सीईओ ने आमजन को पर्यावरण एवं अन्य समस्याओं के समाधान पर जानकारी दी। जनसुनवाई में अधिकारी कर्माचारी सहित क्षेत्र के लोगों ने हिस्सा लिया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago