पूर्व सैनिक की जान बचाने के लिए सरवाड़ के कर्मचारी ने किया दुर्लभ रक्तदान
केकड़ी, 30 अप्रैल - सरवाड़ एसडीएम कार्यालय में कार्यरत सहायक कर्मचारी कालूराम गुर्जर ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए केकड़ी में एक पूर्व सैनिक की जान बचाई।र
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 30, 2025 • 6:35 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 30 अप्रैल - सरवाड़ एसडीएम कार्यालय में कार्यरत सहायक कर्मचारी कालूराम गुर्जर ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए केकड़ी में एक पूर्व सैनिक की जान बचाई।रामबाड़ी निवासी पूर्व फौजी रामस्वरूप जांगिड़ एक हादसे में घायल हो गए थे और ऑपरेशन के दौरान A Negative ब्लड की तुरंत जरूरत पड़ी, जो बेहद दुर्लभ होता है। ब्लड बैंक में खून उपलब्ध नहीं होने पर उनके परिजन नवल जांगिड़ ने भारत विकास परिषद के रक्त प्रकल्प प्रभारी दिनेश वैष्णव से संपर्क किया।

दिनेश वैष्णव ने तत्परता से प्रयास कर सरवाड़ में कार्यरत कालूराम गुर्जर से संपर्क किया। शुरू में ड्यूटी और दूरी की वजह से परेशानी आई, लेकिन एसडीएम गुरु प्रसाद तंवर की मदद से उन्हें केकड़ी भेजा गया। कालूराम गुर्जर ने बिना देर किए अस्पताल पहुंचकर A Negative रक्तदान किया जिससे ऑपरेशन सफल हो सका और पूर्व सैनिक की जान बच गई।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago