पूर्व सैनिकों का समस्या समाधान शिविर: 30 जुलाई को केकड़ी में आयोजित होगा शिविर
केकड़ी, 6 जुलाई: जिले के समस्त पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान के लिए जुलाई माह के दौरान 6 समस्या समाधान शिविर
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 06, 2024 • 6:57 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 6 जुलाई: जिले के समस्त पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान के लिए जुलाई माह के दौरान 6 समस्या समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ए. के. साहा ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को आवश्यक सहायता और जानकारी प्रदान करना है।

शिविरों का आयोजन निम्नलिखित तिथियों और स्थानों पर किया जाएगा:
4 जुलाई: किशनगढ़
8 जुलाई: मसूदा पंचायत समिति कांफ्रेंस हॉल
11 जुलाई: जवाजा, ग्राम पंचायत राजीव गांधी सेवा केंद्र
23 जुलाई: ब्यावर, सैनिक विश्राम गृह
25 जुलाई: टॉडगढ़, फौजी धर्मशाला
30 जुलाई: केकड़ी, जिला कलेक्टर स्थित कांफ्रेंस हॉल
शिविर में पूर्व सैनिकों को केंद्रीय सैनिक बोर्ड द्वारा प्रदत्त कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, पार्ट टू ऑर्डर, रिलेशनशिप सर्टिफिकेट, डिमाइस ग्रांट, आर्मी ग्रुप इंश्योरेंस, आश्रित प्रमाण पत्र, पूर्व सैनिक प्रमाण पत्र आदि के फार्म वितरित किए जाएंगे।
शिविर में इमरजेंसी कमीशंड ऑफिसर, शॉर्ट सर्विस कमीशंड और द्वि-मैच्योर सेवा निवृत्त पूर्व सैनिकों और द्वितीय विश्व युद्ध पेंशनर्स को ईसीएचएस सुविधा के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही, पूर्व सैनिकों, विधवाओं, आश्रितों और वीरांगनाओं की सभी प्रकार की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
कर्नल ए. के. साहा ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। सभी संबंधित पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को इन शिविरों में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago