पवनसुत हनुमान अखाड़ा में शस्त्र पूजन, शांति और सुरक्षा के लिए संगठन की प्रतिबद्धता
केकड़ी, 14 अक्टूबर 2024-विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा रविवार को पवनसुत हनुमान अखाड़ा अजमेर रोड पर शस्त्र पूजन किया गया बजरंग दल के जिला बल उपासना प्रमुख
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 14, 2024 • 3:48 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 14 अक्टूबर 2024-विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा रविवार को पवनसुत हनुमान अखाड़ा अजमेर रोड पर शस्त्र पूजन किया गया बजरंग दल के जिला बल उपासना प्रमुख सिन्टू साहू द्वारा आचार पद्धति संपन्न कराई गई। विजयादशमी उत्सव पर प्रेरक पाथेय बजरंग दल जिला सहसंयोजक ऋषि राज चौधरी ने बताया कि भारतीय संस्कृति में शास्त्र और शस्त्र दोनों का महत्वपूर्ण स्थान है। जहाँ शास्त्र की आवश्यकता हो वहाँ शास्त्र के माध्यम से मार्गदर्शन करना चाहिए और जहाँ शस्त्र की आवश्यकता हो वहाँ शस्त्र का प्रयोग करना उचित है। आततायी शक्तियों से निपटने और समाज में शांति बनाए रखने के लिए शस्त्र और शास्त्र दोनों का संतुलित उपयोग आवश्यक है।

नगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश विजय ने बताया कि समाज में शांति बनाए रखना हमारा नैतिक कर्तव्य है वर्तमान समय में जो देश में समस्या उत्पन्न हो रही है उससे निपटने के लिए यदि हमे शास्त्र भी उठाना पड़ा तो हम पीछे नहीं रहेंगे बजरंग दल प्रखंड संरक्षक महावीर सिंह भाटी ने सभी पधारे हुआ का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में जिला सत्संग प्रमुख प्रमुख काशीराम, प्रखंड संरक्षक महावीरसिंह, नगर अध्यक्ष चंद्र प्रकाश विजयवर्गीय ,प्रथ्वी राज जिनकर, नगर उपाध्यक्ष नवीन सनी, सत्संग प्रमुख ताराचंद नामा बजरंग दल जिला सह संयोजक ऋषि राज चौधरी बल उपासना प्रमुख सिन्टू साहू प्रखंड संयोजक रामअवतार चौधरी, नगर सह संयोजक रामदेव सोनी, दीपक साहू, नगर सुरक्षा प्रमुख सुमित सैन, पवनसुत अखाड़ा उस्ताद घनश्याम खटीक आदि कार्यकर्त्ता मोजूद थे
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago