पेंशनर्स दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
केकड़ी। राजस्थान पेंशनर समाज की ओर से कोर्ट परिसर स्थित पेंशनर विश्रामगृह में पेंशनर्स दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह आयोजन पेंशनर समाज के संस्थापक एव
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 17, 2025 • 5:53 AM IST
Share This Story
केकड़ी। राजस्थान पेंशनर समाज की ओर से कोर्ट परिसर स्थित पेंशनर विश्रामगृह में पेंशनर्स दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह आयोजन पेंशनर समाज के संस्थापक एवं पुरोधा स्वर्गीय डी.एस. नकारा की स्मृति में किया गया, जिन्होंने लगभग दस वर्षों तक सर्वोच्च न्यायालय में संघर्ष कर पेंशनर्स के हित में ऐतिहासिक निर्णय लागू करवाया था।

समारोह के मुख्य अतिथि बजरंग लाल शर्मा एवं भामाशाह बृजराज शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता उप कोषाधिकारी कैलाश चंद्र रांटा ने की। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती तथा स्व. डी.एस. नकारा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंगलाचरण कैलाश चंद पारीक ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में वयोवृद्ध पेंशनर्स गणपत लाल शर्मा, भामाशाह गोपाल लाल वर्मा (सेवानिवृत्त नर्सिंग अधीक्षक) सहित महिला वर्ग से पुष्पा शर्मा व सावित्री माथुर का तिलक व माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। जिला अध्यक्ष कैलाश चंद जैन ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से पेंशनर्स की समस्याओं पर चर्चा कर समाधान प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में लगभग 150 पेंशनर्स ने भाग लिया। संचालन जिला सचिव राधाकृष्ण जोशी एवं महेश नारायण शर्मा ने किया तथा अंत में आभार व्यक्त किया गया। इसके पश्चात जिला अध्यक्ष कैलाश चंद जैन व मुख्य संरक्षक रामकरण चौधरी के नेतृत्व में पेंशनर्स ने माननीय प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी, केकड़ी को ज्ञापन सौंपा।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago