फुटबॉल प्रतियोगिता में चयन पर पक्षपात के आरोप, खिलाड़ियों ने न्याय के लिए जिला कलेक्टर से लगाई गुहार
केकड़ी, 17 सितंबर: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बघेरा में 8 से 12 सितंबर तक आयोजित (17 से 19 वर्षीय) छात्रवर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में निर्णायकों पर चहेतों
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 17, 2024 • 3:37 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 17 सितंबर: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बघेरा में 8 से 12 सितंबर तक आयोजित (17 से 19 वर्षीय) छात्रवर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में निर्णायकों पर चहेतों का चयन करने के आरोपों ने खेल जगत में हलचल पैदा कर दी है। टोडारायसिंह विद्यालय के खिलाड़ियों ने चयन समिति पर मिलीभगत कर खेल प्रतिभाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। खिलाड़ियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

छात्रों का कहना है कि जिन खिलाड़ियों ने मैच तक नहीं खेले, उनका चयन किया गया, जबकि योग्य खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर दिया गया। जब बघेरा के शारीरिक शिक्षकों से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने छात्रों को निराशाजनक उत्तर देते हुए मामले को नजरअंदाज कर दिया।
नेशनल क्राइम कंट्रोल स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी परस राम वैष्णव ने भी जिला कलेक्टर से हस्तक्षेप कर खेल प्रतिभाओं को न्याय दिलवाने की मांग की है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago