फुलिया कला में दाह संस्कार के बाद फिर हादसा, 5 लोग नदी में बहे
केकड़ी, 15 सितंबर 2025- (गोविंद वैष्णव) - फुलिया कला में रविवार रात हुए सड़क हादसे के गम से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि सोमवार को फिर एक और दर्दनाक हादसा सामन
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 15, 2025 • 12:32 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 15 सितंबर 2025- (गोविंद वैष्णव) - फुलिया कला में रविवार रात हुए सड़क हादसे के गम से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि सोमवार को फिर एक और दर्दनाक हादसा सामने आ गया। मृतकों के दाह संस्कार में शामिल होने आए सात लोग खारी नदी के एनीकट पर नहाते समय भंवर की चपेट में आकर बह गए। दो युवकों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी भी मौत की सूचना है। मृतक माली समाज से बताए जा रहे हैं, जो खेड़ा गांव के रहने वाले थे। मौके पर प्रशासन और रेस्क्यू टीम पहुंच गई और बचाव अभियान जारी है।
हादसे में जान गंवाने वालो की पहचान खेड़ा हेतम निवासी बरदी चंद 34 पुत्र द्वारका प्रसाद माली, महेंद्र 25 पुत्र रामेश्वर माली के रूप में की गई। वही नदी से सुरक्षित निकाले गए लोगों में मुकेश पुरी गोस्वामी पनोतिया, विजय प्रताप पुत्र लक्ष्मण सिंह 30 निवासी सूपा, केकड़ी, राकेश पुत्र महादेव माली निवासी खेडाहेतम व जीवराज बताये गये है। इनके अलावा खेड़ा हेतम निवासी महेश नामक युवक अभी लापता बताया जा रहा है, जिसकी नदी में तलाश की जा रही है।

कल हुआ था भीषण सड़क हादसा
इससे एक दिन पहले 14 सितंबर की रात जयपुर शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हुआ था। अस्थि विसर्जन करके लौट रहे मोतीपुरा फुलिया कला निवासी कालूराम वैष्णव और वाटिका सांगानेर निवासी रामराज वैष्णव के परिवार की कार पानी से भरे 16 फीट गहरे अंडरपास में गिर गई। इसमें दो परिवारों के सात लोगों की मौत हो गई।
लगातार दो दिनों में हुए इन हादसों ने पूरे केकड़ी क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है।
खबर अपडेट है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago