Local News
बकरियां चराने गया 15 वर्षीय किशोर एनीकट में डूबा, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
केकड़ी- ग्राम प्राणहेड़ा निवासी 15 वर्षीय कालूराम भील पुत्र भंवरलाल शनिवार दोपहर बकरियां चराने गया था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों को खवास रास्ते
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 02, 2025 • 11:12 PM IST
Share This Story

केकड़ी- ग्राम प्राणहेड़ा निवासी 15 वर्षीय कालूराम भील पुत्र भंवरलाल शनिवार दोपहर बकरियां चराने गया था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों को खवास रास्ते पर स्थित एनीकट के पास उसके चप्पल और कपड़े मिले, जिससे आशंका हुई कि वह नहाते समय पानी में डूब गया। सूचना पर सदर थाना अधिकारी नाहर सिंह मीणा मौके पर पहुंचे, वहीं उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र हेमानी ने तुरंत बचाव कार्य के निर्देश दिए। पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा ने बताया कि रात होने के कारण रेस्क्यू कार्य सुबह शुरू किया गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी के निर्देश पर ग्राम पंचायत प्राणहेड़ा में स्वयंसेवक दल भेजा गया, जिसमें नोरतमल, पिंटू कहार, सुरेश कहार, शैतान सिंह मीणा, मनोज कुमार मीणा, कमल किशोर बागड़ी, शोकिन कहार, बद्रीलाल कहार और आयुष कुमार मीणा शामिल रहे। साथ ही मौके पर सिविल डिफेंस टीम केकड़ी से भी पहुंची और रेस्क्यू में सहयोग किया। कालूराम अपने परिवार का इकलौता बेटा था, उसकी मौत से पूरे परिवार में मातम छा गया और गांव में शोक की लहर फैल गई।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 1 month ago
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Local News • 2 months ago
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
Local News • 2 months ago
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Local News • 2 months ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
Local News
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
Local News
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago