बीजेपी के सेवा पखवाड़े के तहत पौधारोपण एवं सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित
केकड़ी 19 सितंबर- भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशव्यापी सेवा पखवाड़ा,व सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा व विध
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 19, 2024 • 5:59 AM IST
Share This Story
केकड़ी 19 सितंबर- भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशव्यापी सेवा पखवाड़ा,व सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा व विधायक शत्रुघन गौतम के निर्देशानुसार अजमेर देहात सदस्यता अभियान जिला प्रभारी रामानंद गुर्जर के सानिध्य में ओबीसी मोर्चा व विधि प्रकोष्ठ के तत्वाधान में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया इसके पश्चात बूथ संख्या 129 में 151 में सदस्यता अभियान के तहत सदस्य बनाए गए इस मौके पर प्रभारी रामानंद गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन सत्ता हो या विपक्ष निरंतर क्रियाशील रहता है अब जब राजस्थान में भाजपा की सरकार है तब भी संगठन सेवा कार्य समर्पंण भाव से कार्य में निरंतर क्रियाशील है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत विभिन्न सेवा के कार्य कर रहा है उसी के तहत आज पौधरोपण कार्यक्रम करके पर्यावरण संतुलन के लिए उत्तम कार्य किया जा रहा है इसके लिए मैं सभी को साधुवाद देता हूं साथ ही सभी से कहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ देश को सशक्त बनाने के कार्यक्रम लगातार कार्य कर रही है और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विकासशील से विकसित भारत की और बढ़ रहा है तथा आत्म निर्भर भारत पुन्ह विश्व गुरु बनने जा रहा है अतः समाज के हर तबके को हर वर्ग को सदस्यता अभियान से जोड़कर घर-घर जाकर सदस्य बनाएं। प्रारंभ में नगर परिषद में पहुंचने पर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी मंडल अध्यक्ष अनिल राठी,पूर्व जिला महामंत्री राधेश्याम पोरवाल, संयोजक धनराज चौधरी, भाजपा नेता राजेंद्र विनायका व पार्षदों ने प्रभारी रामानंद गुर्जर का दुपट्टा पहनाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया।

कार्यक्रमो मे मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार राठी, सदस्यता अभियान जिला सह संयोजक प्रधान होनहार सिह, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी,सदस्यता अभियान युवा मोर्चा जिला संयोजक मनोज कुमावत , पूर्व जिला महामंत्री राधेश्याम पोरवाल, भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, सेवा पखवाडा संयोजक धनराज चोधरी, सेवा पखवाडा सह संयोजक सुरेश सेन व सुरेश साहू, महामंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत व कमल सांखला, कैलाश चौधरी,उपाध्यक्ष राज राजेश्वर व्यास व धनराज कच्छावा, एस सी मोर्चा अध्य्क्ष संजय बेनीवाल, घनश्याम वैष्णव, गजेंद्र पाराशर, भाजपा नेता कर्नल दुर्गालात रेगर, पार्षद कैलाश चोधरी,सुरेश चोधरी, राजेश चोधरी, सुरेश साहू,महेंद्र रेगर, प्रीतम जैन,सी के बोयत, किसान मोर्चा अध्यक्ष पप्पू माली, सीताराम कुमावत जिला परिषद सदस्य, नोरतमल मुन्दड़ा सहित कई सदस्यों उपस्थित रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago