बिना गारंटी मिलेगा 50 हजार तक का ऋण, स्वरोजगार के लिए बिना गारंटी ऋण योजना, केकड़ी में 250 लोगों ने किए आवेदन
केकड़ी- राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत शनिवार को नगर पालिका परिसर में मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया। अधिशासी अधिकारी
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 12, 2025 • 6:46 AM IST
Share This Story
केकड़ी- राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत शनिवार को नगर पालिका परिसर में मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया। अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार मीणा के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में शहरी क्षेत्र के जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को स्वरोजगार के लिए बिना गारंटी के ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई।

शिविर में बताया गया कि योजना के तहत गिग वर्कर, ट्रांसपोर्ट वर्कर, घरेलू कामगार, भवन निर्माण श्रमिक, रेहड़ी-पटरी वाले, कचरा संग्रहकर्ता, दस्तकार सहित विभिन्न असंगठित क्षेत्रों से जुड़े लोगों को तीन चरणों में ₹10,000, ₹20,000 व ₹50,000 तक का ऋण दिया जाएगा। इस पर सरकार द्वारा 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान भी देय होगा। ऋण की अदायगी अवधि क्रमश: 12, 18 और 24 माह की होगी।

जनआधार के माध्यम से एसएसओ पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र व व्यवसाय से जुड़े दस्तावेज आवश्यक होंगे। शिविर के दौरान लगभग 250 लोगों ने आवेदन किए। इस मौके पर डे-एनयूएलएम प्रभारी सिमरन विजय, सामुदायिक संगठक कृष्णा साहू सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago