बालिका शिक्षा को मिला प्रोत्साहन, केशव विद्यापीठ की छात्रा को स्कूटी भेंट
केकडी 16 मई- राज्य सरकार की कालीबाई मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत दूसरे फेज में अजमेर रोड स्थित केशव विद्यापीठ कॉलेज केकड़ी की एक छात्रा को
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 16, 2025 • 8:17 AM IST
Share This Story
केकडी 16 मई- राज्य सरकार की कालीबाई मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत दूसरे फेज में अजमेर रोड स्थित केशव विद्यापीठ कॉलेज केकड़ी की एक छात्रा को स्कूटी प्रदान की गई। यह योजना बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने और मेधावी छात्राओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।महाविद्यालय के प्राचार्य मोनू शर्मा ने बताया कि आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान एवं राज्य सरकार की कालीबाई मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत पिछले वर्ष के द्वितीय चरण में बीएससी में अध्यनरत सुरेखा कुमारी को राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में योजना के तहत स्कूटी प्रदान की गई।

छात्र को स्कूटी मिलने पर परिवार जनों खुशी जाहिर की वहीं महाविद्यालय परिवार ने छात्रा को स्कूटी मिलने पर स्वागत किया गया।ज्ञात रहे की वर्ष 2023-24 में महाविद्यालय की बीएससी सेकंड ईयर में अध्ययनरत छात्रा राजू कंवर राजपूत, सोनू कंवर एवं मीनाक्षी मीणा का चयन 12 वीं कक्षा में उत्कृष्ट अंकों के आधार पर चयन होकर पहले इनको स्कूटी मिली। प्राचार्य मोनू शर्मा एवं संस्था के सचिव जय प्रकाश द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।कालीबाई मेधावी छात्रा स्कूटी योजना का उद्देश्य बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना और मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करना है। इस प्रकार की योजनाएं राज्य सरकार की बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।इस अवसर महाविद्यालय स्टाफ सहित परिजन भी मौजूद थे।


Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago