बालाजी मंदिर से दानपात्र चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार
केकड़ी, 6 दिसंबर : केकड़ी शहर पुलिस ने बालाजी मंदिर, ग्राम मेवदाकला में हुई दानपात्र चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। श
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 06, 2025 • 6:10 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 6 दिसंबर : केकड़ी शहर पुलिस ने बालाजी मंदिर, ग्राम मेवदाकला में हुई दानपात्र चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। शहर थानाधिकारी कुसुमलता मीणा ने बताया कि घटना स्थल के आसपास के 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की गई। दौरान कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध युवक बनवारी पुत्र भंवरलाल, उम्र 22 वर्ष, जाति मोग्या, निवासी धोलाई देवगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने मंदिर से दानपात्र चोरी करना स्वीकार कर लिया।

घटना की रिपोर्ट प्रार्थी महावीर प्रसाद निवासी मेवदाकला ने दर्ज कराई थी, जिसमें बताया कि बीती रात बालाजी मंदिर से दानपात्र चोरी कर ले जाया गया। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने अलग-अलग टीमें बनाकर व्यापक खोजबीन की और आस-पास लगे कैमरों के फुटेज की बारीकी से जांच की। संदिग्धों से पूछताछ के बाद आरोपी बनवारी चिन्हित हुआ और उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी से चोरी हुए दानपात्र के संबंध में पूछताछ जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी तथा वृताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा के निर्देशन में इस कार्रवाई में थानाधिकारी कुसुमलता मीणा, मदनलाल, राकेश और नीरज की सराहनीय भूमिका रही।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago