बालपुरा एनिकट के पास अवैध बजरी परिवहन करते तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त
केकड़ी- पुलिस थाना सावर ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश मील के न
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 12, 2026 • 2:34 AM IST
Share This Story
केकड़ी- पुलिस थाना सावर ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश मील के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा के निकट पर्यवेक्षण में थाना सावर प्रभारी राधेश्याम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सरहद बालपुरा एनिकट के नीचे खारी नदी क्षेत्र में अवैध बजरी भरकर परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को डिटेन किया। जब्त वाहनों को सुरक्षार्थ थाना सावर में खड़ा करवाया गया है तथा इस संबंध में खान एवं भू-विज्ञान विभाग सावर, जिला अजमेर के खनिज अभियंता को सूचना दे दी गई है।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि भविष्य में भी अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। जब्त वाहनों में दो मेसी डीआई 241 ट्रैक्टर मय ट्रॉली बिना नंबर तथा एक फार्मट्रेक ट्रैक्टर मय ट्रॉली बिना नंबर अवैध बजरी सहित शामिल हैं। कार्रवाई में राधेश्याम थानाधिकारी, भंवरलाल हेड कांस्टेबल रमेश कांस्टेबल एवं रामेश्वर गिरी कांस्टेबल की प्रमुख भूमिका रही।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago