Local News
बाल विवाह के दुष्प्रभाव की दी जानकारी
माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं महेन्द्र कुमार ढाबी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर के निर्देशानुसार आज सरवाड़ के रावण चौक स्थित भील बस्त
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 23, 2024 • 2:08 AM IST
Share This Story

माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं महेन्द्र कुमार ढाबी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर के निर्देशानुसार आज सरवाड़ के रावण चौक स्थित भील बस्ती में पीपल पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर/कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तालुका विधिक सेवा समिति सरवाड़ द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम एवं निर्देशों की पालना में पैरालीगल वॉलेंटियर्स मोना शर्मा सरवाड़ द्वारा वार्ड में मौजूद नारी शक्ति को पीपल पूर्णिमा के अबूझ सावे पर आयोजित किये जाने वाले बाल विवाहों के दुष्प्रभावों एवं बालविवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के बारे में विस्तृत रूप से समझाया । साथ ही बालविवाह किये जाने से बच्चों पर होने वाले दुष्परिणाम जैसे (शिक्षा बाधित होना, मानसिक एंव मातृ स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ना, घरेलू हिंसा या शोषण का शिकार होना) इत्यादि के संबंध में अवगत कराया। बालश्रम निषेध, बेहतर स्वास्थ्य, अनिवार्य व निःशुल्क शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन साथ ही राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभाग की योजनाओं व कानूनी सुरक्षा तथा आमजन के विधिक अधिकारों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गयी। लोक अदालत हमें निष्पक्ष व सरल न्याय प्रदान करती है तथा लोक अदालत में कोई न्यायालय शुल्क नहीं लगता है तथा लोक अदालतों के फैसलों के विरूद्ध अपील नहीं की जा सकती है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 3 months ago
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Local News • 3 months ago
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
Local News • 3 months ago
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Local News • 3 months ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
Local News
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
3 months ago
Local News
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
3 months ago