भगवान नेमिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
11 अगस्त 2024, केकड़ी। जैन श्वेतांबर तप्पागच्छ संघ द्वारा आयोजित अतुल्य चातुर्मास के अंतर्गत शुक्रवार को 22वें तीर्थंकर भगवान श्री नेमिनाथ का जन्म कल्याणक म
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 11, 2024 • 6:17 AM IST
Share This Story
11 अगस्त 2024, केकड़ी। जैन श्वेतांबर तप्पागच्छ संघ द्वारा आयोजित अतुल्य चातुर्मास के अंतर्गत शुक्रवार को 22वें तीर्थंकर भगवान श्री नेमिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अस्थल मोहल्ला स्थित श्री शीतल नाथ जिनालय में भगवान नेमिनाथ स्वामी का स्नात्र महोत्सव संपन्न हुआ।

महोत्सव के दौरान शासन प्रभावीका साध्वी सौम्याप्रभा श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 4 की पावन उपस्थिति में भगवान नेमिनाथ के जीवन की भव्य प्रस्तुति दी गई। भक्तों ने इंद्र देवता का अनुकरण करते हुए भगवान का अभिषेक किया और आरना सेठी के नृत्य से मंगलाचरण की शुरुआत की गई। भगवान के पिता राजा समुद्र विजय की भूमिका अतुल धूपिया और माता रानी शिवा देवी की भूमिका सुरभि धूपिया ने निभाई। भगवान के जन्म की पूरी कथा को विभिन्न पात्रों के माध्यम से जीवंत किया गया, जिसमें धर्मीचंद सेठी परिवार ने भगवान के बुआ-फूफा की भूमिका निभाई और प्रभु का नामकरण किया। अंत में, सभी श्रावक-श्राविकाओं ने भगवान को पालने में झुलाया और नाचते-गाते हुए जन्मोत्सव मनाया।

इस आयोजन के दौरान श्री संघ में अद्वितीय उत्साह देखने को मिला। प्रत्येक रविवार को साध्वी सौम्यप्रभा जी महाराज के निर्देशानुसार भव्य कार्यक्रम संपन्न होते हैं, जिनमें बच्चों द्वारा परमात्मा की पूजा की जाती है। आज के एकासना के लाभार्थी सद्गृहस्थ रहे और बच्चों की पूजा की प्रभावना नवनीत विनीत सेठी परिवार द्वारा दी गई।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago