भजनलाल कैबिनेट में फेरबदल पर मुहर! केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम को मिल सकती है जिम्मेदारी
राजस्थान की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। भजनलाल शर्मा सरकार के मंत्रिमंडल में जल्द ही बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, क
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 20, 2025 • 4:28 AM IST
Share This Story
राजस्थान की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। भजनलाल शर्मा सरकार के मंत्रिमंडल में जल्द ही बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व से मंत्रिमंडल विस्तार को हरी झंडी मिल चुकी है और 30 अप्रैल से पहले नए चेहरों को जगह मिलने की संभावना है। इस फेरबदल में केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम को भी अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। गौतम की संगठनात्मक सक्रियता और विधानसभा में उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें मंत्रीमंडल में स्थान दिए जाने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

सियासी हलकों में यह भी चर्चा है कि वे बड़े विभाग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। दिल्ली दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाल ही में आरएसएस मुख्यालय केशव कुंज में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष से भी उनकी लंबी बातचीत हुई। इन बैठकों को मंत्रिमंडल फेरबदल की अंतिम सूची तय करने से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह, निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी और फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई जैसे नाम भी संभावित मंत्रियों की सूची में शामिल हैं। साथ ही कुछ वर्तमान राज्य मंत्रियों का प्रमोशन और आधा दर्जन मंत्रियों की संगठन में शिफ्टिंग की भी योजना है।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago