भाजपा केकड़ी मंडल की नई टीम घोषित
केकड़ी- भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा शहर अध्यक्ष रितेश जैन ने यह घोषणा पार्टी के अजमेर देहात जिलाध्यक्ष
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 04, 2025 • 2:17 AM IST
Share This Story
केकड़ी- भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा शहर अध्यक्ष रितेश जैन ने यह घोषणा पार्टी के अजमेर देहात जिलाध्यक्ष एडवोकेट जीतमल प्रजापत की अनुमति एवं क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम की अनुशंसा से की। रितेश जैन ने कहा कि यह कार्यकारिणी संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करेगी और जनसेवा के साथ-साथ आगामी चुनावों में पार्टी की सफलता के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए टीम भावना से कार्य करने का आह्वान किया।

घोषित पदाधिकारी इस प्रकार हैं
रितेश जैन अध्यक्ष, अर्जुनसिंह शक्तावत, सुरेश बैरवा, भैरूलाल साहू, धनराज चौधरी, धनराज कच्छावा एवं मंजू गर्ग उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। महामंत्री पद पर केदार शर्मा और कैलाश चौधरी को दायित्व मिला है। मंत्री पद पर अनिता राठी, महावीर राठी, चित्रा व्यास, विनोदनी ठोलिया, महेन्द्र रेगर और विमला डसाणिया को नियुक्त किया गया है। लोकेश साहू कोषाध्यक्ष, प्रितम जैन कार्यालय मंत्री, सुरेश सैन प्रचार मंत्री, राजेश मेहरचंदानी मीडिया प्रभारी और रोहन राठी आईटी संयोजक नियुक्त किए गए हैं।
सह मंत्री के रूप में विनोद विजय और उमरावसिंह सोलंकी को जिम्मेदारी दी गई है।


Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
3 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
6 days ago