भिनाय थाने में पुलिस कस्टडी से फरार हुआ आरोपी,बाथरूम जाने के बहाने कांस्टेबल को धक्का देकर गिराया, दीवार कूद कर भागा
भिनाय थाने में पुलिस कस्टडी से आरोपी के फरार होने का मामला सामने आया है। शांति भंग में गिरफ्तार आरोपी कान्स्टेबल को धक्का देकर भिनाय थाने की दीवार कूद कर फर
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 21, 2025 • 8:34 AM IST
Share This Story
भिनाय थाने में पुलिस कस्टडी से आरोपी के फरार होने का मामला सामने आया है। शांति भंग में गिरफ्तार आरोपी कान्स्टेबल को धक्का देकर भिनाय थाने की दीवार कूद कर फरार हो गया। मामले में सहायक उप निरीक्षक की ओर से थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार भिनाय थाना पुलिस ने 170 BNS में देवलिया कला निवासी तरुण सेन को गिरफ्तार किया था। जिसे थाने में हवालात में रखा गया था। आरोपी के द्वारा कांस्टेबल को इशारा कर हवालात के पास बुलाया गया। बाद में कांस्टेबल को बाथरूम जाने की जानकारी दी थी।

कांस्टेबल ने आरोपी को हवालात से बाहर निकाला और बाथरूम की तरफ ले गया तभी आरोपी कांस्टेबल को धक्का देकर गिरा दिया और शौचालय के पास बने गेट से भाग गया।कांस्टेबल ने पीछा किया तो आरोपी थाने की पीछे की दीवार फांदकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।आरोपी के फरार होते ही थाने में हड़कम्प मच गया। मामले में भिनाय थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago