भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी ने किया आमजन को शीतल पेय वितरण
केकड़ी, 12 मई भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी द्वारा आज वैशाख शुक्ल पूर्णिमा के पावन अवसर पर रोडवेज बस स्टैंड के पास भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी द्वारा
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 12, 2025 • 10:12 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 12 मई भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी द्वारा आज वैशाख शुक्ल पूर्णिमा के पावन अवसर पर रोडवेज बस स्टैंड के पास भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी द्वारा संचालित अस्थायी जल मंदिर पर शीतल पेय (ठंडा शरबत) वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्य समाजसेवी भामाशाहों के सौजन्य से सम्पन्न हुआ। शाखा सचिव रामनिवास जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में गुप्त समाजसेवी भामाशाह एवं शाखा की आभा बेली संयोजक संस्कार एवं हरीश नागर का आर्थिक सहयोग रहा ।

गर्मी से परेशान राहगीरों, यात्रियों, महिलाओं व बच्चों ने शीतल पेय का आनंद लिया और इस सेवा कार्य की सराहना की।ठंडा शरबत वितरण का कार्यक्रम दोपहर साढ़े बाहर बजे प्रारंभ किया जो दिन में 3 बजे बजे चलता रहा। कार्यक्रम के दौरान शाखा अध्यक्ष बहादुर सिंह शक्तावत, प्रकल्प प्रभारी महावीर पारीक, सचिव रामनिवास जैन, नंदलाल गर्ग, भगवान महेश्वरी, पुरुषोत्तम काबरा, विमल कोठारी, कमल किशोर विजय, हरीश नागर सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। मातृशक्ति महिला मंडल की आभा बैली, ममता विजय, महिला प्रमुख अंजू विजय, सरोज नरुका, संगीता विजय, शांता माहेश्वरी आदि ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। यह आयोजन सेवा, सहयोग और समाज के प्रति समर्पण की मिसाल बना, जिससे आमजन को भीषण गर्मी में राहत मिली।


Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago