भील समाज ने विधायक और कलेक्टर को सम्मानित कर जताई अपनी मांगें
केकड़ी, 30 अक्टूबर 2024 - आज राजस्थान समग्र भील समाज आरक्षण मंच के तत्वावधान में भील समाज की ओर से केकड़ी के विधायक शत्रुघ्न गौतम और जिला कलेक्टर श्वेता चौह
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 30, 2024 • 5:55 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 30 अक्टूबर 2024 - आज राजस्थान समग्र भील समाज आरक्षण मंच के तत्वावधान में भील समाज की ओर से केकड़ी के विधायक शत्रुघ्न गौतम और जिला कलेक्टर श्वेता चौहान का अभिनंदन किया गया। भील समाज के सदस्यों ने विधायक को माला पहनाकर मिठाई खिलाई और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समाज की प्रमुख मांगों को विधानसभा में उठाने का आग्रह भी किया गया। वहीं जिला कलेक्टर को भी माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में सभी छह तहसीलों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सत्यनारायण भील बोगला, जिला उपाध्यक्ष मुकेश भील देवगांव, राकेश भील आलोली सावर, जिला सलाहकार समिति अध्यक्ष दिलीप कुमार भील बोगला, जिला प्रचार मंत्री दिनेश कुमार भील सापुणंदा, जिला सदस्य रमेश भील बोगला, सरवाड़ तहसील सचिव सावर लाल अरणिया, महिला जिलाध्यक्ष मीरा भील भिनाई, और अन्य समाज के प्रमुख लोग शामिल थे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago