भव्य जिन भक्ति महोत्सव: आस्था और उल्लास का संगम
केकड़ी नगर में तपागच्छ आराधना भवन में आयोजित यह जिन भक्ति महोत्सव बहुत ही भव्य रूप से मनाया जा रहा है। जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर भक्ति में
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 05, 2024 • 5:56 AM IST
Share This Story
केकड़ी नगर में तपागच्छ आराधना भवन में आयोजित यह जिन भक्ति महोत्सव बहुत ही भव्य रूप से मनाया जा रहा है। जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर भक्ति में डूबे हुए हैं। साध्वी सौम्यप्रभाश्री जी म.सा. की पावन निश्रा में हो रहे इस आयोजन में 8 दिन तक विभिन्न पूजाएं और अनुष्ठान किए जा रहे हैं।

भगवान नेमीनाथ की बारात का भव्य मंचन और 45 आगम महापूजन जैसे आयोजन मुख्य आकर्षण बने हुए हैं। श्री पद्मावती महापूजन का लाभ धूपिया परिवार ने लिया। जबकि नवग्रह महापूजन का लाभ पाड़लेचा परिवार द्वारा प्राप्त किया गया। इसके साथ ही कल नाकोडा भैरव महापूजन का आयोजन किया जाएगा, जिसकी पूजा विधि प्रवीण भाई जैन द्वारा सम्पन्न कराई जाएगी।यह महोत्सव भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अद्वितीय संगम बनकर उभर रहा है, जिसमें जैन समाज का उत्साह देखते ही बनता है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago