भीषण सड़क हादसा स्विफ्ट डिजायर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
सरवाड़- रविवार को अजमेर-कोटा स्टेट हाईवे पर टोल नाके के आगे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज गति से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोर
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 27, 2025 • 12:50 AM IST
Share This Story
सरवाड़- रविवार को अजमेर-कोटा स्टेट हाईवे पर टोल नाके के आगे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज गति से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सरवाड़ थाना प्रभारी जगदीश चंद्र चौधरी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और गंभीर घायल बाइक सवार को तत्काल सरवाड़ अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कालू पुत्र भोपाल माली, उम्र 35 वर्ष, निवासी खिरिया के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतनी भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।



Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago