मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर: जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने जोताया में निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया
केकड़ी, 20 दिसंबर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 15 दिसंबर से मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य सिविल लगाए जा रहे हैं । यह शिविर 31 जनवरी तक संचालित होंगे
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 20, 2024 • 7:20 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 20 दिसंबर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 15 दिसंबर से मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य सिविल लगाए जा रहे हैं । यह शिविर 31 जनवरी तक संचालित होंगे। जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत जोताया में आयोजित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने निरीक्षण के दौरान आयुष्मान आरोग्य शिविर में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही उपस्थित सभी ग्रामीणों को स्वास्थ्य परामर्श देने हेतु निर्देशित किया। जिला कलक्टर ने आरोग्य शिविर में लगे काउंटरों पर जाकर किए गए कार्य के बारे में भी जानकारी ली।

अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के के सोनी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा वितरण, कर्मचारी उपस्थिति पंजिका, ई केवाईसी, टी बी रोगियों की जानकारी लेकर उचित दिशा निर्देश दिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ महावीर सैनी ने बताया कि विभागीय आदेशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोताया पर शुक्रवार को आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किया गया। आरोग्य शिविर में 510 मरीजों को परामर्श तथा दवा वितरण किया गया। साथ ही आयुर्वेद विभाग द्वारा 42 रोगियों का पंजीयन कर दवा दी गई।
उन्होंने बताया कि आरोग्य शिविर में नेत्र रोग, दंत रोग विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दी। आरोग्य शिविर में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कविता पन्नेकर,कालू राम कुमावत, नेत्र रोग चंद्रभान सिंह, नवदीप कुलहरि, प्रियंका मीना, आयुष वैद्य सत्यनारायण गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह नारुका, रतन लाल प्रजापति, ए एन एम ललिता माली, मीना कुमारी, आनंद कंवर, इदरीश खान, मोहित यादव, कुसमा मीना, आशा सहयोगिनी आदि ने अपनी सेवाएं दी।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago