मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना...जिला स्तरीय समारोह 30 जून को कलेक्ट्रेट सभागार में
केकड़ी, 29 जून। मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारम्भ समारोह रविवार 30 जून को आयोजित होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम विधायक शत्रुघ्न गौतम के मुख्य आति
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 29, 2024 • 8:15 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 29 जून। मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारम्भ समारोह रविवार 30 जून को आयोजित होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम विधायक शत्रुघ्न गौतम के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा ।जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसान परिवारों को प्रतिवर्ष देय राशि 6 हजार के अतिरिक्त राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्राी किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत 2 हजार रूपए प्रतिवर्ष देने की बजट घोषणा की गई है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्राी किसान सम्मान निधि योजना के पात्र किसानों को प्रथम किश्त एक हजार रूपए के प्रत्यक्ष लाभ हस्तान्तरण के अवसर पर मुख्यमंत्राी भजन लाल शर्मा की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय शुभारम्भ समारोह का आयोजन रविवार 30 जून को दोपहर 12 बजे टोंक जिले में किया जाएगा। राज्य स्तरीय समारोह के साथ केकड़ी जिला एवं ब्लॉक स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम को राज्य स्तर पर आयोजित समारोह से वीडियो काॅफ्रेसिंग के माध्यम से किया जाएगा। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री शर्मा द्वारा लाभार्थी किसानों से संवाद भी किया जाएगा।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
1 week ago