मोतीपुरा में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, घरों में घुसा पानी
सरवाड़- क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण मोतीपुरा गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बारिश का पानी कई घरों में घुस गया है, जिससे ग्रामीणों को भा
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 19, 2025 • 7:39 AM IST
Share This Story
सरवाड़- क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण मोतीपुरा गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बारिश का पानी कई घरों में घुस गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मकानों में भरा पानी अब रहने और खाने तक की समस्या खड़ी कर चुका है, लेकिन प्रशासनिक मदद दूर-दूर तक नहीं दिख रही।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार पंचायत प्रशासन को सूचना दी, लेकिन सरपंच मौके पर नहीं पहुंचे।बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यदि समय रहते नालों की सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था की गई होती, तो हालात इतने खराब नहीं होते। अब तक प्रशासन की ओर से कोई राहत या सहायता नहीं पहुंची है।



Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago