मंदिर पर कब्जे की कोशिश: पुजारी परिवार ने धार्मिक स्थल के अतिक्रमण पर कलेक्टर से की न्याय की मांग
22 अगस्त 2024-केकड़ी जिले के टोडारायसिंह में स्थित ठाकुर जी श्री सालिगराम जी महाराज के ऐतिहासिक मंदिर में माली समाज द्वारा कथित अतिक्रमण की घटना सामने आई है
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 22, 2024 • 9:21 AM IST
Share This Story
22 अगस्त 2024-केकड़ी जिले के टोडारायसिंह में स्थित ठाकुर जी श्री सालिगराम जी महाराज के ऐतिहासिक मंदिर में माली समाज द्वारा कथित अतिक्रमण की घटना सामने आई है। इस मामले को लेकर मंदिर के पुजारी रामनिवास वैष्णव, राजेन्द्र वैष्णव, और वृजमोहन वैष्णव द्वारा जिला कलेक्टर श्वेता चहान को ज्ञापन सौंपा गया है, जिसमें उन्होंने प्रशासन से इस मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थी परिवार के अनुसार, ठाकुर जी श्री सालिगराम जी महाराज का मंदिर टोडारायसिंह नगरपालिका के पीछे स्थित है, जो वर्षों से प्रार्थी परिवार के सदस्य द्वारा पूजा-अर्चना के लिए उपयोग में लाया जा रहा है। यह मंदिर प्रार्थी परिवार के लिए अत्यधिक धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है। 18 अगस्त की रात को माली समाज के सदस्यों ने मंदिर पर समाज का बोर्ड लगा दिया था। इस संबंध में पहले ही प्रार्थी परिवार ने प्रशासन को लिखित में सूचित कर दिया था, लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई।
ज्ञापन में बताया गया है कि माली समाज के लगभग 400-500 सदस्यों ने 21 अगस्त को मंदिर परिसर पर कब्जा कर लिया। आरोप है कि उन्होंने मंदिर के चारों ओर खंबे लगाकर तारबंदी कर दी, जबकि राजस्व रिकॉर्ड में यह जमीन ठाकूर जी के नाम पर दर्ज है। शाम के समय जब पुजारी पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि पहले से लगे ताले को तोड़कर नया ताला लगा दिया गया है। जब उन्होंने इस बारे में पूछताछ की, तो वहां उपस्थित व्यक्तियों ने उन्हें धमकाया और कहा कि अब मंदिर और पूजा-अर्चना का अधिकार उनका है।

प्रार्थी परिवार ने जिला प्रशासन से अपील की है कि वे तुरंत माली समाज द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाएं और पुजारी को पुनः पूजा-अर्चना का अधिकार दिलवाएं। साथ ही, मंदिर को अतिक्रमण मुक्त करवाने और पुजारी को धमकी देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस ज्ञापन के दौरान प्रार्थी परिवार के साथ ओम प्रकाश वैष्णव, रामनिवास वैष्णव, बृजमोहन वैष्णव, सीताराम वैष्णव, परमेश्वर टिलावत, ब्रजकिशोर वैष्णव, गोपाल दास वैष्णव, रामस्वरूप चौसला, जगदीश चपानेरी और भागचंद वैष्णव सहित अनेक समाज बंधु भी उपस्थित थे, जिन्होंने इस मामले में एकजुट होकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago