Local News
माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने शिविरा पंचांग में संशोधन करते हुए पूरक परीक्षा की तिथियां व में बदलाव किया है
बीकानेर, जिला समान परीक्षा के तहत 9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों की पूरक परीक्षाएं अब 13 मई से 15 मई तक आयोजित की जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 02, 2024 • 9:13 PM IST
Share This Story

बीकानेर, जिला समान परीक्षा के तहत 9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों की पूरक परीक्षाएं अब 13 मई से 15 मई तक आयोजित की जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने शिविरा पंचांग में संशोधन करते हुए पूरक परीक्षा की तिथियां व में बदलाव किया है। पूर्व में पूरक परीक्षाएं 8 से 15 मई को आयोजित की जानी थी। दरअसल, 9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं अप्रैल माह में संपन्न हुई हैं। पहले वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम 30 अप्रैल को जारी किया जाना था। लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण इसमें बदलाव करते हुए 7 मई को परिणाम जारी करने की नई तिथि तय की गई, लेकिन पूरक परीक्षा की तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया। इस कारण 9वीं और 11वीं कक्षा में पूरक घोषित होने वाले अभ्यर्थियों की पूरक परीक्षा परिणाम जारी होने के अगले ही दिन होने से विभिन्न शिक्षक संगठनों ने शिक्षा विभाग से पूरक परीक्षा के टाइम फ्रेम में बदलाव की मांग की थी। नई तिथियां घोषित होने से अब अभ्यर्थियों को पूरक परीक्षा की तैयारी करने के लिए समय मिल जाएगा। पूरक परीक्षा का परिणाम 16 मई को ही घोषित किया जाएगा। परिणाम जारी करने की तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 17 मई से स्कूलों में ग्रीष्म अवकाश - शुरू हो जाएंगे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 1 month ago
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Local News • 2 months ago
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
Local News • 2 months ago
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Local News • 2 months ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
Local News
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
Local News
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago