मरीजों और बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश: जिला कलक्टर श्वेता चौहान का सावर दौरा
केकड़ी , 18 अक्टूबर। जिला कलक्टर श्वेता चौहान शुक्रवार को सावर ब्लॉक के दौरे पर रही। इस दौरान उन्होंने विभिन्न राजकीय व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 18, 2024 • 5:37 AM IST
Share This Story
केकड़ी , 18 अक्टूबर। जिला कलक्टर श्वेता चौहान शुक्रवार को सावर ब्लॉक के दौरे पर रही। इस दौरान उन्होंने विभिन्न राजकीय व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने सावर बालक के ग्राम टाकावास स्थित आयुर्वेद औषधालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता के साथ ही पत्रावलियों का अवलोकन किया। उन्होंने आयुर्वेदिक पद्धति से मरीजों का बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने ग्राम टाकावास स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका से केंद्र संचालन संबंधी जानकारी ली । उन्होने आंगनबाड़ी में दिए जाने वाले पोषक आहार की जानकारी ली और अधिकारियों को बच्चों के आहार में पोषण और गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देश दिए कि केंद्र पर साफ सफाई, बच्चों को पर्याप्त मात्रा में नाश्ता और मध्यान्ह भोजन सहित अन्य पोषण आहार सामग्री का वितरण समय पर और नियमित रूप से किया जाए।

जिला कलक्टर ने ग्राम टाकावास स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा कक्ष में जाकर छात्र-छात्राओं से सवाल जवाब कर उनके शैक्षिक स्तर की जांच की। जिला कलक्टर ने विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति पंजिका, मिड डे मील तथा कंप्यूटर लैब इत्यादि व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने मिड-डे मील के तहत भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने तथा विद्यालय परिसर में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago