मारुति एर्टिगा में आए चोर: डंपर लेकर फरार, गांव लौटे चालक को मिली डंपर चोरी की खबर
केकड़ी- केकड़ी में एक डंपर चोरी का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला खेजड़ो का वास निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह द्वारा प्रस्तुत तहरीरी रिपोर्
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 19, 2024 • 10:25 AM IST
Share This Story
केकड़ी- केकड़ी में एक डंपर चोरी का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला खेजड़ो का वास निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह द्वारा प्रस्तुत तहरीरी रिपोर्ट के आधार पर दर्ज हुआ। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके बड़े भाई राजेंद्र सिंह का डंपर नंबर आरजे 48 जीए 4492 जो ओम बन्ना ट्रेडर्स फॉर्म के नाम से रजिस्टर्ड है, जूनिया पेट्रोल पंप पर खड़ा था। डंपर चालक ने उसे लॉक कर गांव जाने से पहले उसकी चाबी अपने पास रख ली थी। सुबह जब चालक वापस आया तो डंपर गायब था। राजेंद्र सिंह और चालक ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए जिससे पता चला कि डंपर को अज्ञात व्यक्ति मारुति सुजुकी एर्टिगा गाड़ी नंबर आरजे 14 यूजे 8253 में आए और कांच तोड़कर चोरी कर ले गए।

डंपर की तलाश में व्यस्त रहने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई जा सकी। अब रिपोर्ट में प्रार्थी ने मांग की है कि चोरी की नीयत से फरार हुए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर डंपर की बरामदगी सुनिश्चित की जाए। थाना अधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए धारा 303 (2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान का जिम्मा बलवंत सिंह को सौंपा। पुलिस ने डंपर की बरामदगी और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago