मिलावटी दूध प्रकरण: फरार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
सावर- क्षेत्र में खाद्य सामग्री में हो रही मिलावटखोरी को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इसी संबंध में सोमवार को बावन माता ग्रामीण मंडल सावर की ओर से उपखण
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 22, 2025 • 7:28 AM IST
Share This Story
सावर- क्षेत्र में खाद्य सामग्री में हो रही मिलावटखोरी को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इसी संबंध में सोमवार को बावन माता ग्रामीण मंडल सावर की ओर से उपखण्ड अधिकारी आस्था शर्मा सावर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि हाल ही में ग्राम माली का नयागांव पंचायत सदारी में नकली दूध बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ था, जिसमें पुलिस ने छापा मारकर रासायनिक रूप से तैयार किया जा रहा मिलावटी दूध जब्त किया था।

इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया लेकिन मुख्य सरगना बताए जा रहे सरपंच पति आशाराम मीणा अब तक फरार है। ज्ञापन में फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी कर उसे कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई है, जिससे भविष्य में खाद्य सामग्री में मिलावट करने वालों में भय बना रहे। ज्ञापन बावन माता ग्रामीण मंडल सावर अध्यक्ष राजवीर हावा के नेतृत्व में सौंपा गया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago