मेवदाकलां में असामाजिक तत्वों से ग्रामीणों में दहशत, एसडीएम से कार्रवाई की मांग
केकड़ी। ग्राम पंचायत मेवदाकलां में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसे लेकर ग्राम पंचायत प्रशासन एवं ग्रामीणों ने उ
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 02, 2026 • 12:28 AM IST
Share This Story
केकड़ी। ग्राम पंचायत मेवदाकलां में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसे लेकर ग्राम पंचायत प्रशासन एवं ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी, केकड़ी को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में रहने वाले कुछ व्यक्तियों द्वारा गांव के लोगों को लगातार परेशान किया जा रहा है, जिससे आमजन भयभीत है।

ग्रामीणों के अनुसार 31 दिसंबर 2025 को एकलसिंगा रोड पर एक महिला के साथ कथित रूप से लूटपाट की घटना हुई, जिसमें उसके जेवरात छीन लिए गए तथा मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया गया। इसके अलावा सार्वजनिक जल टंकी में स्नान कर गंदगी फैलाने, रास्ता रोककर परेशान करने, अवैध हथियार दिखाकर डराने जैसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि इन घटनाओं से गांव में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। उन्होंने प्रशासन से संबंधित व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई करने, उन्हें पाबंद करने तथा गांव से दूर करने की मांग की है, ताकि गांव में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रह सके।ज्ञापन देने वालों में दशरथ, सुरेश, कालूराम, परमेश्वर, अमरचंद, मनीष, चंद्रप्रकाश, महावीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में ग्राम पंचायत मेवदाकलां के प्रशासक शंकरलाल बलाई के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago