महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर गांधी पार्क में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन
केकड़ी, 2 अक्टूबर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर 2 अक्टूबर को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 02, 2024 • 7:40 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 2 अक्टूबर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर 2 अक्टूबर को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। गांधी जयंती के जिला स्तरीय कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर चंद्रशेखर भंडारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात रामधुन एवं गांधी जी के प्रिय भजनों वैष्णव जन तो तेने रे कहिए, रघुपति राघव राजा राम और अन्य भजनों का गायन किया गया।

अतिरिक्त जिला कलक्टर चंद्रशेखर भंडारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पढ़ने तथा गांधी जी के आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महात्मा गांधी के बताएं मार्ग पर चलते हुए जीवन में सत्य अहिंसा को अपनाने तथा स्वच्छता के पैगाम को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के धर्म गुरुओं द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन कर गांधी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए गए।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago