मोहिन्दर कुमार जोशी और घनश्याम वैष्णव बने केकड़ी के नए लोक अभियोजक
14 अगस्त 2024,केकड़ी-राज्य सरकार ने केकड़ी में अपर जिला एवं सत्र न्यायालयों के लिए नए लोक अभियोजकों की नियुक्ति की है। मोहिन्दर कुमार जोशी और घनश्याम वैष्णव
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 14, 2024 • 7:46 AM IST
Share This Story
14 अगस्त 2024,केकड़ी-राज्य सरकार ने केकड़ी में अपर जिला एवं सत्र न्यायालयों के लिए नए लोक अभियोजकों की नियुक्ति की है। मोहिन्दर कुमार जोशी और घनश्याम वैष्णव बने केकड़ी के नए लोक अभियोजक।

यह नियुक्ति एक वर्ष के लिए की गई है या अग्रिम आदेश तक लागू रहेगी, आदेश के अनुसार, मोहिन्दर कुमार जोशी को अपर लोक अभियोजक एवं राजकीय अभिभाषक, सं. 1, केकड़ी के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, घनश्याम वैष्णव को लोक अभियोजक एवं राजकीय अभिभाषक, सं. 2, केकड़ी के पद पर नियुक्त किया गया है। इन अभियोजकों को मासिक 21,200 रुपये की निश्चित रिटेनरशिप दी जाएगी। इसके साथ ही, भंवर सिंह राठौड़ और परवेज नकवी, जो कि अपर लोक अभियोजक एवं राजकीय अभिभाषक, सं. 1 और सं. 2, केकड़ी के पदों पर थे, को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है। यह आदेश राजेश गुप्ता, शासन सचिव, विधि विभाग द्वारा जारी किया गया है।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
1 week ago